Dal Baati

Ingredients for Dal Baati:

For Baati:
  • 2 cup ladoo flour or whole wheat flour
  • ½ cup chana flour
  • ½ tsp carom seeds / ajwain
  • ½ tsp salt
  • 1 tbsp oil
Warm water

For Dal:
  • 1 cup moong dal
  • ¼ cup chilke wali moong dal
  • ½ cup Urad dal
  • 2-3 tbsp oil
  • 1 tsp mustard seeds
  • 1 tsp jeera / cumin seeds
  • 2 whole dry red chillies
  • ½ tsp asafoetida / hing
  • ½ tsp turmeric
  • ½ tsp red chilli powder
  • ½ tsp coriander powder
  • 6 cloves of garlic
  • 1 inch piece of ginger
  • 4 green chillies
  • 1 tomato
  • 1 tsp salt
  • Additional 2 tbsp coriander powder
  • And ½ tsp red chilli powder

How To make Dal Bati

Mix flour and semolina in a utensil. Now mix 3 tablespoon ghee, baking powder, cumin seed, carom seed and salt in the utensil. Now with the help of 2 small bowls of water knead the flour mixture into a tight dough. Now keep the dough aside for half an hour. Now make medium sized balls from the dough. If you want, you can also fill green pea or dry fruits pitthi, in these balls.
Now there are two methods to make the batis.
1. Making batis by first boiling them in water
Put 1 liter water in a utensil and put it on the burner, for boiling. When the water starts boiling, put the round balls into the water and let them boil for 15 minutes. Take out the boiled balls in a plate. Now put them in an oven till they turn brown. Now dip the baked batis in melted ghee and take them out in a plate or bowl.
2. Making batis without boiling them
Bake the round balls in an oven, while turning them, till they turn brown. Now take them out in a plate. Burst the baked batis, dip them in melted ghee and take them out in a plate or bowl.
Both the batis are good but I like the boiled ones better.

बाटी के लिये आवश्यक सामग्री ( For bati or dumplings)

  • गेहूँ का आटा- 400 ग्राम( 4 कप )
  • सूजी ( रवा ) - 100 ग्राम ( एक कप)
  • घी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • अजवायन- आधा छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
dal_bati_recipe_2_595415992.jpg

विधि - How to make Dal Bati

आटा और सूजी को एक बर्तन में मिला कर 3 टेबिल स्पून घी, बेकिंग पाउडर, अजमायन और नमक मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथ लीजिये.  आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. 20 मिनिट बाद इस आटे को तेल के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजिये. गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये.
आप चाहें तो इसके अन्दर मटर की पिठ्ठी, आलू की पिठ्ठी, पनीर की पिठ्ठी या मेवे की पिट्ठी बनाकर भर सकते हैं.

बाटियाँ 2 तरीके से बनाई जाती हैं.

बाटी को पानी में उबालकर बनाना
1 लीटर पानी भगोने में भर कर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और जब पानी में उबाल आ जाय तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये. 15 मिनिट तक इन गोलों को उबालिये.
पानी से उबले हुये गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अब इनको तन्दूर या ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सेकी हुई बाटियों को पिघले हुये घी में डुबा कर निकालिये. तैयार बाटियाँ प्याले या प्लेट में रखिये.
बाटी को बिना उबाले बनाना
इस तरीके से बाटी उबाले बिना ही बनायीं जाती हैं. तन्दूर को गरम कीजिये, तन्दूर में आटे के गोले सिकने के लिये रखिये, इन गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें. बाटियाँ फटने लगेंगी और ब्राउन हो जायेंगी. सिकी बाटी ओवन से निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. बचे हुये घी को पिघला कर रख लीजिये. सेकी हुई बाटियों को फोड़ कर घी में डुबा कर निकाल कर प्लेट या प्याले में लगाइये.

दोनों तरह की बाटियां अच्छी होतीं है. आप इनमें से किसी भी तरीके से बाटी बनाइये और बताइये कि आपको कौन सी तरह से बनी बाटी ज्यादा अच्छी लगी.

बाटी के लिये मिक्स दाल

  • अरद की दाल - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • मूंग की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
  • चना की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
  • घी- 2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1-2 पिन्च
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • टमाटर - 2 - 3
  • हरी मिर्च- 1-2
  • अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - छोटी आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )

विधि

दालों को 1 घंटा पहले धो कर पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई दालों को कुकर में, दुगने पानी ( 2 कप पानी) डालकर और नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें.
गैस बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून घी डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियाँ पाउडर डालें. 2-3 बार चमचे से चलायें और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण, लाल मिर्च पाउडर और 1 इंच लम्बे अदरक को बारीक काट कर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, ये मसाला कुकर में पकी हुई दाल में मिला दीजिये आवश्यकतानुसार पानी (दाल को आप जितना पतला चाहें) मिला दीजिये, उबाल आने पर गरम मसाला डालिये और नमक को टेस्ट करके आवश्यकतानुसार थोडा़ सा और डाल दीजिये. आधा हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. दाल तैयार हो गयी है.  दाल को प्याले में निकालिये और बचे हुये हरे धनिये और घी डाल कर सजाये.
दाल और बाटियाँ तैयार है. गरमा गरम दाल बाटी परोसिये और खाइये.
6 लोगों के लिये. | बनाने में समय : लगभग 90 मिनट.
Dal Bati Recipe Daal Baati Daal Baati, Daal Bati, Rajasthani Dal Bati, Puffed Dough Dumplings In Lentil Curry.

Comments